कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक
03-Apr-2023 08:40 AM
By First Bihar
MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां गंडक नदी में एक साथ पांच लोगों के डूबने के बाद अफरातफरी मच गई है। इस हादसे में दो किशोर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजरामोरी गांव की है।
मृतकों की पहचान इजरा गांव निवासी अनिल पाण्डेय के 15 साल के बेटे सागर कुमार पाण्डेय, विश्वकांत पाण्डेय के 26 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार और छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित पीपरपासी गांव निवासी अरफुद्दीन आलम के 16 साल के बेटे अरमान अंसारी के रूप में हुई है जबकि उज्जवल कुमार और बजरंगी कुमार ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सभी गंडक के दियारा इलाके में घूमने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान नदी के पतले छाड़न को पार करने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गये।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया। जबतक गांव के लोग नदी के पास पहुंचे तबतक तीन लड़कों की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।