Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक NDA राज में यही सुशासन है ? करोड़ों इन्वेस्ट कर बर्बादी के कगार पर पहुंचे नए उद्यमी, भंडार निगम और FCI के बीच पीस रहे निवेशक, टेंडर ही फाइनल नहीं किया जा रहा...अब FCI ने निगम MD को लिखा कड़ा पत्र
28-Apr-2021 04:59 PM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की रोकथाम को लेकर नीतीश सरकार कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है। आज शाम 6 बजे सरकार प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देने जा रही है कि कोरोना की रोकथाम को लेकर जो निर्णय लिया गया है। मीडिया में ख़बरें है कि लॉकडाउन या वीकेंड लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। तो वहीं कुछ लोगों के बीच ये भी चर्चा है कि नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव कर इसे और भी ज्यादा सख्ती से लागू किया जा सकता है।
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच घंटों की हाई लेवल समीक्षा बैठक की. आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में में क्या निर्णय लिया गया है कि सरकार प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी शाम 6 बजे देने जा रही है. संभावना है कि लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव का एलान किया जा सकता है.
गौरतलब हो कि बीते दिन मंगलवार को हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे. जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों के हालात की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी. जिलों से मिले फीडबैक और कोरोनावायरस संक्रमण के ताजा हालात पर आज आपदा प्रबंधन समूह की बैठक विमर्श किया गया. कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए बैठक में कौन सा जरूरी फैसला लिया गया है. सरकार तुरंत इसकी जानकारी देने जा रही है.
बिहार सरकार के विकास आयुक्तश्री आमिर सुबहानी और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 6 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. हर किसी की निगाहें इस प्रेस वार्ता पर टिकी हैं कि आखिरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बिहार सरकार कौन सा अगला कदम उठाने जा रही है.