ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बिहार संपर्क क्रांति बनी ‘द बर्निंग ट्रेन’, धू-धूकर जली S-6 बोगी

05-Sep-2019 01:47 PM

By 13

DARBHANGA: दिल्ली से दरभंगा आने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में अचानक आग लग गई. दरभंगा रेलवे रैक पॉइंट पर शेंटिंग के दौरान ट्रेन के बोगी नंबर S-6 स्लीपर क्लास में अचानक आग लग गई. अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. https://www.youtube.com/watch?v=8qx8Y1wZ8dU&t=1s गनीमत रही कि आग लगने के दौरान ट्रेन से सारे यात्री उतर चुके थे. दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद सारे यात्री को उतारने के बाद खाली गाड़ी को वाशिंग पिट पर सफाई के लिए ले जाया जा रहा था तभी अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि पूरी बोगी जलकर खाक हो गयी. भीषण आग को देखते हुए पूरी ट्रेन से बोगी को अलग करना पड़ा. संपर्क क्रांति ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही S-6 बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट