दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
20-Jan-2023 10:46 AM
By SONU
NAWADA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा में आज अहले सुबह दो किसानों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां सुबह-सुबह सब्जी बेचने के लिए जा रहे थे।इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि, पटना रांची एनएच 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के समीप यह घटना हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि ओरैना गांव निवासी किशोरी सिंह और राकेश रविदास दोनों हर दिन की तरह अपने खेत से सब्जी तोड़कर नवादा सब्जी बाजार में सब्जी बेचने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जुगाड़ गाड़ी पर बैठकर वह शहर की ओर आ रहे थे। उसी क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दिया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित फरार होने में सफल रहा।
इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। वही घटना के बाद दो किसानों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि, दोनों किसान की मौत के बाद एक भी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के लोग परिवार से मिलने के लिए नही आए। यहां तक पोस्टमार्टम की प्रकिर्या भी शुरू नही की गई। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने अस्पताल गेट के समीप दोनों शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि दोनों परिवार को अविलंब मुआवजा दिया जाए।