ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

बिहार: रंगदारी नहीं देना दुकानदार को पड़ा भारी, बदमाशों ने युवक को मारी गोली; पिता को भी किया घायल

06-Sep-2024 07:29 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल युवक के पिता द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे भी लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर घाट की है।


घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंचकर दोनों घायलों को साहेबपुरकमाल पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मलीहपुर गांव वार्ड 11 निवासी बैजनाथ रजक का 22 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई। 


घायल युवक के पिता बैजनाथ रजक ने बताया कि बदमाश बिट्टू कुमार लगातार पैसे की डिमांड करता रहता है और दुकान से बिस्कुट-पानी जबरदस्ती लेकर चला जाता है। शुक्रवार को करीब तीन बजे वह दुकान से जबरदस्ती बिस्किट लेकर चला गया। उसके बाद अपने सहयोगियों को भेज कर दुकानदार प्रीतम कुमार को अपने यहां बुला रहा था और नहीं जाने पर बदमाशों ने 50 हजार की डिमांड कर दी।


जिसका विरोध करने पर पहले तो लाठी डंडे से पिटाई करने लगा बीच बचाव घायल प्रीतम के पिता बैजनाथ रजक जब बचाने गया तो उसे भी लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया। घायल के पिता बैजनाथ द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर दुकानदार प्रीतम कुमार को घायल कर दिया है। 


घायल के पिता ने बताया कि रजनीश कुमार का बेटा बिट्टू कुमार, ललन कुमार और राजेश कुमार ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। यह सभी बदमाश मल्हीपुर का रहने वाला है। मल्हीपुर घाट पर शराब तस्करी और गांजे बेचने का कारोबार करता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुट गई है।