ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

बिहार : रेड करने गई उत्पाद विभाग टीम पर हमला, ASI समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी

23-Jan-2023 07:38 AM

By First Bihar

DARBHANGA : बिहार में अवैध शराब कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अवैध शराब कारोबारी अब पुलिस प्रशासन से भी नहीं डर रहे हैं उल्टा इनको गिरफ्तार करने जाने वाले पुलिस पर हमला भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला बिहार के दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव से निकलकर सामने आई है। जहां अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया है। जिसमें एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी बताया जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के डिलाही गांव में शराब कारोबारियों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर कारोबारी और उनके सहयोगियों ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने उत्पाद विभाग की गाड़ियों पर जमकर रोड़ा और पत्थर भी बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद यह लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।


वहीं, इस हमले में उत्पाद विभाग के एक एएसआई, दो ड्राइवर, एक होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि 3 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल सभी जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम ने एक महिला कारोबारी को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग ने एएसआई पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में 4 गाड़ियों की में 20 की संख्या में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के डिलाही गांव पहुंची। जहां टीम ने एक अवैध शराब कारोबारी महिला आशा देवी को देशी शराब बनाते हुए पकड़ा। 


उत्पाद विभाग की टीम ने जैसे ही इस महिला को गिरफ्तार किया वैसे ही वहां पहले से मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम को घेर लिया और इनके ऊपर जमकर ईंट और पत्थर बरसाने लगे। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम वहां से भागना शुरू कर दी लेकिन लोग तभी भी नहीं माने और गाड़ियों को खदेड़ कर उसके ऊपर पत्थरबाजी करना जारी रखा।


इधर इस घटना में उत्पाद विभाग की टीम में शामिल एएसआई संजीत कुमार, ड्राइवर सोनू कुमार रजक, होमगार्ड के जवान सुधीर कुमार चौपाल, प्राइवेट ड्राइवर गंगा प्रसाद यादव को गंभीर चोट आई है। इन लोगों को डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने को कहा है।हालांकि, सभी खतरे से बाहर बताया जा रहे हैं। इसके अलावा कई और लोगों को भी चोट लगी है। घटना को लेकर उत्पाद विभाग के एएसआई संतोष कुमार का कहना है कि, गांव में शराब बनाने का काम बड़े पैमाने पर चलने की सूचना है आगे जवानों की संख्या बढ़ाकर फिर से छापेमारी की जाएगी।