लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
01-Oct-2022 11:39 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां तालाब से एक बच्ची का शव मिलने के बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया है। घटना कटरा थाना क्षेत्र के परसौल की है। यहां दुर्गा पूजा को लेकर बनाए गए पंडाल से कुछ ही दूरी पर तालाब से एक बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने बच्ची की हत्या कर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
मृतक नाबालिग बच्ची की पहचान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह की भतीजी और नीरज सिंह की 9 वर्षीय बेटी रुची कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूची को आखिरी बार कल रात पूजा स्थल पर आरती के समय देखा गया था। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। परिजन देर रात तक उसे संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला और आज सुबह उसका शव पूजा पंडाल के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ।
बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम को घंटों घेरे रखा। बाद में पुलिस के वरीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम फिलहाल गांव में कैंप कर रही है।