मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Aug-2022 09:33 AM
By SONU
NAWADA : खबर नवादा जिले की है, जहां प्रेम-प्रसंग में लड़की की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस हालत में शव को देखते इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। इस हत्या के बाद मृतका के पिता ने उसके प्रेमी पर आरोप लगाया है।
घटना हिसुआ थानाक्षेत्र के गया-हिसुआ पथ स्थित उमरांव बिगहा गांव की है। यहां प्रेम- प्रसंग में लड़की की हत्या कर शव को अमरूद के पेड़ में रस्सी से लटका दिया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं हिसुआ पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। मृतका के पिता हरिश्चंद्र चौहान ने बताया कि मेरी बेटी रीना कुमारी को शादी के नियत से जियापुर गांव का एक लड़का अमित कुमार उर्फ आलोक पिता संजय चौहान उसे बलहा- फुसलाकर ले गया था। हमनें लिखित तौर पर इसकी सूचना हिसुआ थाने को दी थी। इस दौरान केस के अनुसंधानकर्ता संजय सिंह ने कहा था कि लड़की को लड़का शादी कर अपने साथ रखेगा।
इसके बाद लड़का और उसके घरवाले शादी के नाम पर दहेज की मांग करने लगे। दहेज़ का विरोध करना लड़की के घरवालों को इतना महंगा पड़ा कि लड़की की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। हिसुआ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पुरी करते हुए पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।