Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
12-Jun-2020 07:54 PM
PATNA : बिहार में पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी चूक हो गई है. पुलिस के इस कारनामे की चर्चा हो रही है. दरअसल, जिस दारोगा की मौत कोरोना से हुई थी. उसी दारोगा का ट्रांसफर डीआइजी कार्मिक ने कर दिया है. पुलिस के इस फैसले से हर कोई हैरान है.
मामला औरंगाबाद और बक्सर से जुड़ा है. डीआइजी कार्मिक के आदेश पर बुधवार को 172 दारोगा सहित 311 पुलिस कर्मियों का विभिन्न जिलों में तबादला किया था. इस तबादले की लिस्ट में पुलिस मुख्यालय ने उस दारोगा को भी रखा है, जिसकी मौत कोरोना से हुई थी. मौत के दूसरे ही दिन पुलिस विभाग की ओर से तबादले का फरमान जारी किया गया था.
पुलिस के इस फैसले से खाकी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. इस घटना पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सेवानिवृत्ति की निकटता के आधार पर भारी संख्या में पुलिसवालों का तबादला किया गया था. पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों ने अपनी पसंद की जगह तैनाती के लिये आवेदन किया था.
👉 इसे भी पढ़ें - कोरोना से मरे दारोगा का नहीं हुआ पिंडदान, श्मशान घाट से भागे पंडित और मुखाग्नि देने वाले लोग
बक्सर जिले के रहने वाले दारोगा बीरेंद्र तिवारी ने भी अपने गृह जिले में तबादले की अनुशंसा की थी. जो औरंगाबाद के खुदवा थाना में तैनात थे. इसी बीच 55 साल के दारोगा बीरेंद्र तिवारी कोरोना की चपेट में आ गए. 9 जून को उन्होंने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर राज्यभर में सुर्खियों में रही. हर किसी ने इस कोरोना वारियर्स की मौत पर दुःख जताया. लेकिन उनके ही विभाग ने तबादले की सूची में उनका नाम जोड़ दिया.
👉 इसे भी पढ़ें - बिहार में 172 दारोगा समेत 311 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
