ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

पटना के गांधी मैदान में 22-24 मार्च तक तीन दिन तक बिहार दिवस समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बॉलीवुड सिंगर्स और लोक विरासत का संगम।

Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Diwas 2026 : बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक तीन दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस साल का थीम रखा गया है: “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार”, जिसमें प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलेगी।


पहले दिन 22 मार्च

कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य मंच पर बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों का मन मोहेंगी। वहीं, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडित जगत नारायण पाठक शास्त्रीय संगीत की प्राचीन शैली ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे।


डांस प्रेमियों के लिए ओडिसी नृत्य का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें रमिंदर खुराना और प्राची लल्वी साहू प्रस्तुति देंगे। इसी दिन रविंद्र भवन में लोकगीतों की प्रस्तुति होगी और भोजपुरी रंगमंच के कलाकार भिखारी ठाकुर की कालजयी रचना ‘गबरधिचोर’ का नाट्य मंचन भी किया जाएगा।


दूसरे दिन 23 मार्च

दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर शान अपने हिट गीतों से रंग जमा देंगे। श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन और उनके संदेश को कलात्मक रूप में दिखाने वाली नृत्य नाटिका ‘बुद्धचरित’ पेश की जाएगी। रविंद्र भवन में हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और उनकी टीम द्वारा हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा मंच पर ‘वैजयंती’ नाटक का मंचन भी किया जाएगा।


तीसरे दिन 24 मार्च

तीसरे और आखिरी दिन मुख्य मंच पर बॉलीवुड सिंगर पापोन अपने गानों से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।


सांस्कृतिक और धरोहर पवेलियन

गांधी मैदान में करीब 15 हजार वर्गफुट में फैला ‘धरोहर दर्शन’ पवेलियन आकर्षण का केंद्र होगा। यहां बिहार की पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति, लहठी और सुजनी जैसी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। महिला उद्यमियों के उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल होंगे। जीविका समूहों के लिए अलग पवेलियन तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री करेंगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बिहार संग्रहालय और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में ‘नदिया के पार’ और ‘तीसरी कसम’ जैसी क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही 22 से 26 मार्च तक प्रेमचंद रंगशाला में महिला नाट्य उत्सव आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं की रचनात्मकता और संघर्ष की कहानियों को मंचित किया जाएगा।


इस वर्ष पहली बार लोक संगीत और नृत्य के माध्यम से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के प्रयासों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास निगम के पवेलियन में महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्ग की प्रगति को विशेष रूप से दिखाया जाएगा।


सुरक्षा और सुविधा

पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से हर गतिविधि पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। प्रशासनिक भवन में नियंत्रण कक्ष, हेल्प डेस्क और अस्थायी थाना सक्रिय किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस, फायर टेंडर, पेयजल, वाटर एटीएम, शौचालय और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था होगी, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और तब तक मुस्तैद रहें जब तक पूरा मैदान खाली न हो जाए। बिहार दिवस का यह आयोजन न केवल संस्कृति और कला का जश्न है, बल्कि प्रदेश के विकास और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश भी जनता तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करेगा।