ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार पुलिस को मॉडर्न बनाने की तैयारी, नए सामान की होगी खरीद

बिहार पुलिस को मॉडर्न बनाने की तैयारी, नए सामान की होगी खरीद

09-Jul-2022 09:21 AM

PATNA : बिहार पुलिस इस्तेमाल के लिए बड़ी संख्या में सामग्री खरीदने को लेकर योजना बनाई जा रही है. इसको लेकर डीजीपी एसके सिंघल ने सुझाव दिया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय कंपनियों से पुलिस के लिए जरुरी सामग्री खरीदना चाहिए. इन कंपनियों से सामग्रियों लेने से उनकी मरम्मत एवं रख-रखाव में आसानी होगी. साथ ही खरीद प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने का सुझाव भी दिए हैं. 


पुलिस मुख्यालय में प्रोविजनिंग एवं आधुनिकीकरण प्रभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि सामग्रियों को वैसे आपूर्तिकर्ताओं से लिया जाए जो भारतीय हों या जिनकी सहायक कंपनियों भारत में हो. वित्तीय वर्ष 2022-23 में 197 भवनहीन थानों एवं ओपी को भूमि उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. राज्य साइबर क्राइम फोरेंसिक लैब सह प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के साथ छह पुलिस केंद्रों का भवन निर्माण भी किया जा रहा है.


वहीं, एडीजी प्रोविजनिंग अजिताभ कुमार ने बताया कि पुलिस के लिए शस्त्र और गोला बारूद की खरीद के लिए डिमांड भेजी गई है. इसके अलावा प्रशिक्षण के लिए अलग से आकलन कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. राज्य में 500 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क के लिए भी सामग्री व उपकरण की खरीद की प्रक्रिया चल रही है. नए वाहनों की खरीद के प्रस्ताव का भी आकलन किया जा रहा है.