ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BLA प्रशिक्षण का तीसरा चरण सम्पन्न

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंटों को प्रशिक्षित किया जा रहा है.

Bihar Election 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निदेश के आलोक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक अनुसंधान संस्थान, सरदार पटेल मार्ग, पटना में चल रहा है। प्रशिक्षण का तीसरा चरण 15.05.2025 को सम्पन्न हुआ, जिसमें अररिया, किशनगंज, दरभंगा तथा समस्तीपुर जिलों के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के 146 बूथ लेवल एजेंटों ने सहभागिता की।


प्रशिक्षण के तीसरे चरण में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में निर्वाचक नामावली (E-Roll) की मूलभूत जानकारी, निर्वाचक नामावली का अद्यतन एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया, निर्वाचक सूची तैयार करने में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं उप निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) की भूमिका एवं दायित्व, बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्व, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की नियुक्ति, भूमिका एवं दायित्व, निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता की भूमिका विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। 


प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने किया, जिसमें राजेन्द्र कर्मशील, संजय कुमार मिश्रा, देवव्रत मिश्रा, रत्नाम्बर निलय, कपिल शर्मा व अनिल कुमार पटेल शामिल थे। समापन सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता