ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime News: स्वर्ण कारोबारी को सरेआम मारी गोली, हालत नाजुक; दोस्त पर आरोप

Bihar Crime News: रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के इटिम्हा गांव में एक आभूषण कारोबारी पंचरत्न सेठ को उनके ही मित्र ने दिनदहाड़े गोली मार दी.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटिम्हा गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक आभूषण कारोबारी को उसके ही कथित मित्र ने दुकान के अंदर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी पंचरत्न सेठ को तत्काल इलाज के लिए बिक्रमगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना के संबंध में बिक्रमगंज के एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की पहचान रविशंकर सोनी के रूप में हुई है, जो आभूषण कारोबारी पंचरत्न सेठ का नजदीकी मित्र था। मंगलवार की दोपहर वह उनकी दुकान पर पहुंचा और बातचीत के दौरान अचानक पिस्तौल निकालकर उनके सीने में गोली मार दी।


प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच पहले से पैसे का लेनदेन होता रहा है। पुलिस का मानना है कि लेनदेन को लेकर विवाद इस हमले का कारण हो सकता है, हालांकि घटना का असली मकसद घायल कारोबारी के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पंचरत्न सेठ अभी तक होश में नहीं आए हैं।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रविशंकर सोनी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचरत्न सेठ एक शांति प्रिय व्यक्ति हैं और इस तरह की हिंसा की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की भागने की दिशा और किसी अन्य संलिप्त व्यक्ति की जानकारी मिल सके।


सासाराम  के एसडीपीओ  ने बताया है कि पंचरत्न सेठ अभी होश में नहीं आए हैं। उनके बयान के बाद ही हम यह स्पष्ट कर पाएंगे कि यह हमला क्यों किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता