ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में रिटायर्ड चौकीदार की बेरहमी से हत्या, घर के बाहर ही बदमाशों ने ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे एक सेवानिवृत चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में अपने घर के दरवाजे पर सो रहे रिटायर्ड चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के पंचफेडा गांव की है।


मृतक रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी बताए गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड चौकीदार की निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।


बताया जा रहा है कि रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर ही सो गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी। रिटायर्ड चौकीदार का एक हाथ भी टूटा हुआ पाया गया है।


मीरगंज थाने की पुलिस एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है। वही इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता