ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Viral Video: वायरल वीडियो कांड में BJP बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले गए बब्बन सिंह रघुवंशी; डांसर के साथ पार कर गए थे सारी हदें

Viral Video: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने पार्टी के नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ अश्लील हरकत करते नजर आए थे.

Viral Video
वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता और बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह रघुवंशी एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ सारी हदों को पार करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निकाल दिया है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के रसड़ा चीनी मिल के उप सभापति सह बलिया की बांसडीह से बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह डांसर के साथ सरेआम अश्लील हरकत करते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बिहार में किसी शादी समारोह का है।


वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और झारखंड हर राज्य में पार्टी की भारी किरकिरी हो रही थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरने में जुट गया था। पार्टी की हो रही भारी फजीहत को देखते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बब्बन रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।


आदेश में कहा गया है कि “श्री बब्बन सिंह रघुवंशी, चेयरमैन, चीनी मिल सहकारी संघ रसड़ा, जनपद बलिया, उ०प्र०। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो एवं आपके वक्तव्यों के माध्यम से आपके द्वारा किये गये आचरण/कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता