ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। मां से एकतरफा प्यार में पड़ोसी सिकंदर चौधरी ने बच्चे का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar crime news : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सात वर्षीय मासूम ऋषिकेश की सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी सिकंदर चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्चे की मां से एकतरफा प्यार और उससे शारीरिक संबंध बनाने की नाकाम कोशिशों के कारण खुन्नस में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।


यह घटना करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर पररी गांव की है। यहां 27 फरवरी को सात वर्षीय ऋषिकेश अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिवार ने करजा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच 8 मार्च को गांव के ही चौड़ से बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की और घटना के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सिकंदर चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दबिया और कुदाल भी बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्चे की बेरहमी से हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गांव के चौड़ में फेंक दिया।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सिकंदर चौधरी मृतक की मां से एकतरफा प्यार करता था। वह लंबे समय से महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और बार-बार फोन कर परेशान करता था। जब महिला ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो वह उससे बदला लेने की धमकी देने लगा।


घटना वाले दिन आरोपी ने मासूम ऋषिकेश को मंदिर के पास से बिस्कुट और चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए बच्चे के हाथ-पैर के पंजे तक काट दिए और शव को चौड़ में फेंक दिया ताकि पहचान छिपाई जा सके।


8 मार्च को जब गांव के लोगों ने चौड़ में एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार के लोग पहले से ही सिकंदर चौधरी पर शक जता रहे थे। मृतक के पिता पेशे से चालक हैं और परिवार का आरोप था कि सिकंदर लगातार उनकी पत्नी को परेशान करता था तथा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। महिला के इनकार करने पर वह पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी देता था।


इसी रंजिश में आरोपी ने मासूम बच्चे को निशाना बनाते हुए इस खौफनाक अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी सिकंदर चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अदालत में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके।

संबंधित खबरें