ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

बिहार के थानों की अब अलग-अलग कैटेगरी होगी, पुलिस मुख्यालय का नया फैसला

04-Nov-2019 07:31 AM

PATNA : बिहार के सभी थानों को अब अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाएगा। बिहार पुलिस मुख्यालय ने थानों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटने का फैसला किया है। सूबे के सभी थानों को कुल 4 कैटेगरी में रखा जाना है। पुलिस मुख्यालय ने अतिसंवेदनशील, संवेदनशील, नक्सल और सामान्य कैटेगरी बनाई है। 

थानों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटे जाने के पीछे बेहतर पुलिस प्रबंधन मकसद है। थानों की कैटेगरी बांटने के लिए पुलिस मुख्यालय ने अपराधिक घटनाओं को आधार बनाया है। किस थाने में कितनी अपराधिक घटनाएं हुई घटनाएं, किस तरह की थी इसी आधार पर थानों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाना है।


पुलिस मुख्यालय की तरफ से इसकी पहचान का काम भी शुरू कर दिया गया है। बिहार पुलिस का मकसद कानून व्यवस्था, नक्सल, सांप्रदायिक हिंसा और अपराध पर नियंत्रण पाना है लिहाजा यह नई तैयारी की गई है। अब थानों को मुख्यालय की कसौटी पर कसे जाने के बाद उनकी कैटेगरी हासिल होगी।