ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने में की...

बिहार: पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने में की तोड़फोड़

17-Sep-2022 03:08 PM

KATIHAR: खबर कटिहार की है, जहां पुलिस कस्टडी में एक कैदी की जान चली गई। मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि कैदी के साथ लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दरअसल, शराब मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।




घटना प्राणपुर थाना की है, जहां कैदी की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला है। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार पासवान के रूप में की गई है, जिसे  10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी मौत आज यानी शनिवार को हाजत में हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली उनका गुस्सा फुट उठा। वे भागे-भागे थाने पहुंचे और वहां जमकर हंगामा कियाl मौके पर बारसोई और सदर अनुमंडल के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।




लोगों का आरोप है कि पहले प्रशासन की लापरवाही से कैदी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मृतक के शव को सदर अस्पताल लाकर पुलिस की निगरानी में रखा है l  




मामले पर रामपुर थाना अध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि शराब मामले में प्रमोद को पकड़ा गया था। प्राणपुर पीएससी में उसकी मेडिकल टेस्ट कराई गई थी और बाद में उसे हाजत में रखा गया था l थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल ये साफ़ नहीं हो पाया है कि कैदी की मौत के पीछे का कारण क्या है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।