लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
02-Mar-2021 07:11 AM
PATNA : राज्य में पंचायत चुनाव का बिगुल भले ही नहीं बजा हो लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव को लेकर लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहा है। बिहार में प्रमंडलवार पंचायत चुनाव के तहत एक जिले की सभी पंचायतों में एक ही दिन में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। एक जिले में किसी भी स्थिति में चुनाव के लिए 2 तारीख का निर्धारण नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीन चार प्रमंडल के तीन चार जिलों में एक ही साथ चुनाव कराए जा सकते हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम के मुताबिक के बूथों की संख्या और जिलों के लिए एवं की उपलब्धता के आधार पर पंचायत चुनाव की तारीखों का फैसला किया जाएगा। छोटे जिलों को बड़े जिलों के साथ जोड़कर भी चुनाव कराए जा सकेंगे। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी किया है। इस दिशानिर्देश के मुताबिक चुनाव संपन्न कराने के लिए पिछले विधानसभा चुनाव में तैयार किए गए कर्मियों के डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा यानी पंचायत चुनाव में वही मतदान कर्मी काम करेंगे जो पिछले विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर जिलों में बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। किसी भी जिले में घटे हुए कर्मचारियों की संख्या को भरने के लिए पड़ोसी जिले के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
आपको याद दिला दें कि बिहार में पंचायत चुनावों की घोषणा अब तक इसलिए नहीं हो पाई है क्योंकि ईवीएम की उपलब्धता को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अब तक के राज्य निर्वाचन आयोग को एनओसी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुका है। ईवीएम से पंचायत चुनाव कराने की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिलनी जरूरी है।