ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / Bihar News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर ऑन ड्यूटी रेलकर्मी की दर्दनाक...

Bihar News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर ऑन ड्यूटी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत, हादसा, हत्या या सुसाइड?

18-Nov-2024 06:21 PM

By SONU

KATIHAR: सोमवार को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर ट्रेन नंबर 07545 कटिहार-जोगबनी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक ऑन ड्यूटी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि यह महज हादसा था किया किसी ने रेलकर्मी के ट्रेन के सामने फेंक  दिया या फिर उन्होंने खुद अपनी जान दे दी। पुलिस इन तमाम सवालों का जवाब तलाश रही है। 


मृतक की पहचान एसएसई (सी एंड डब्ल्यू) विभाग में कार्यरत विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई है। विपिन कुमार कटिहार के निवासी थे और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे। यह घटना सुबह प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर हुई, जब विपिन कुमार किसी काम में व्यस्त थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह मामला आत्महत्या का है या दुर्घटना का है या कुछ और है। इसको लेकर रेल पुलिस और रेलवे प्रशासन जांच कर रहा है।


एडीआरएम ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा है कि रेल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि विपिन कुमार एक जिम्मेदार और समर्पित कर्मचारी थे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि यह मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत नहीं होता। 


बहरहाल, इस घटना ने रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या किसी और कारण से रेलकर्मी की जान गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।