ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar News: NH जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया...

Bihar News: NH जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

30-Oct-2024 07:18 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा सह भारत मुक्ति मोर्चा ने एनएच 31 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। एनएच 31 के जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में हंगामा कर रहा है आंदोलनकारियों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।


इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच घंटे सड़क पर धक्कामुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गईआ। आंदोलन पर बैठे हुए लोगों को पुलिस ने घसीट कर सड़क से हटाया।


दरअसल, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा सह भारत मुक्ति मोर्चा के सदस्य एनएच 31 को जामकर केंद्र सरकार के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे, तभी पुलिस ने लोगों को अपने स्तर से काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आंदोलन कर रहे हैं लोग मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।


आंदोलनकारियों ने का कहना था कि जातीय आधारित जनगणना एवं संख्या के अनुसार सभी क्षेत्र में हिस्सेदारी सहित 9 मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि किसी प्रकार की सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई थी। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो हमला कर दिया गया और पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की करने लगे। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।