ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
09-Dec-2024 06:52 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में खान एवं भूतत्व विभाग ने 2024 नवम्बर के निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है। विभाग ने खनिजों से 30985.30 लाख का राजस्व संग्रह करते हुए 13,485.07 लाख अधिक राजस्व संग्रह किया है। विभाग ने राजस्व संग्रह के वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक लक्ष्य का करीब 50% लक्ष्य हासिल कर लिया। नवंबर माह में खनिजों से राजस्व संग्रह में ₹18674.87 लाख के साथ शीर्ष पर पटना अंचल रहा है। राजस्व वसूली में पटना नंबर वन बन गया है।
खनिजों से राजस्व समाहरण में खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्त विभाग द्वारा नवंबर माह 2024 के निर्धारित लक्ष्य (₹17500.23 लाख) से ₹13,485.07 लाख अधिक समाहरण करते हुए ₹30985.30 लाख का समाहरण किया। विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 में नवंबर 2023 तक ₹109672.79 लाख समाहरण के मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर 2024 तक कुल ₹171810.34 लाख का राजस्व समाहरण किया है, जिसका लक्ष्य ₹105000.17 लाख रखा गया था। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक लक्ष्य (₹350004.55 लाख) का 49.08 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।
नवंबर माह 2024 में खनिजों से राजस्व समाहरण के मामले में पटना अंचल टॉप पर रहा जहां ₹18674.87 लाख का समाहरण किया गया। इसके बाद क्रमश: मगध अंचल (कुल ₹6407.24 लाख), मुंगेर अंचल (कुल ₹1530.41 लाख), तिरहूत अंचल (कुल ₹1463.15 लाख), दरभंगा ( कुल ₹774.75 लाख), पूर्णिया अंचल (कुल ₹753.53 लाख), सारण अंचल (कुल ₹542.09 लाख), कोशी अंचल (कुल ₹428.24) और भागलपुर अंचल (कुल ₹411.02 लाख) रहे।
वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर 2024 तक खनिजों से सर्वाधिक राजस्व समाहरण के साथ पटना अंचल टॉप पर रहा जहां ₹86946.47 लाख का समाहरण किया गया। इसके बाद क्रमश: मगध अंचल (कुल ₹35825.37 लाख), मुंगेर अंचल (कुल ₹17508.60 लाख), तिरहूत अंचल (कुल ₹8215.15 लाख), पूर्णिया अंचल (कुल ₹5606.79 लाख), भागलपुर अंचल (कुल ₹4917.61 लाख), दरभंगा ( कुल ₹4780.66 लाख), सारण अंचल (कुल ₹4227.33 लाख) और कोशी अंचल (कुल ₹3782.36 लाख) रहे।