ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

Bihar News: ''नीतीश हैं तो संभव है”, संजय झा की सक्रियता से मिली मधुबनी को ऐतिहासिक योजनाएं, JDU महासचिव बोले- मुख्यमंत्री जो घोषणा करते हैं उसे धरातल पर उतारते हैं

नीतीश कुमार ने मधुबनी को ₹14.53 करोड़ की लागत से अंतरराज्यीय बस अड्डा, ₹426 करोड़ की नदी पुनर्जीवन योजना, और पर्यटन विकास जैसी ऐतिहासिक सौगातें दीं। जदयू महासचिव रंजीत झा ने कहा -सांसद संजय झा के प्रयासों से मिथिला के विकास को नई गति मिली है।

नीतीश कुमार मधुबनी, मधुबनी विकास योजना, अंतरराज्यीय बस अड्डा मधुबनी, मिथिला क्षेत्र विकास, संजय झा जदयू, जीवछ कमला नदी पुनर्जीवन, जयनगर रेल ओवरब्रिज, फुलहर पर्यटन स्थल, नीतीश कुमार बस अड्डा उद्घाटन, स
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर मधुबनी जिले के लिए ऐतिहासिक सौगातें देकर यह साबित किया है कि उनके नेतृत्व में विकास केवल राजधानी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि राज्य के हर कोने, विशेषकर मिथिला और सीमांचल क्षेत्रों को बराबरी की भागीदारी दी जाती है। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव  रंजीत कुमार झा ने कहा कि ₹14.53 करोड़ की लागत से बनने वाला अंतरराज्यीय बस अड्डा वर्षों से लंबित एक मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और अब उसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

जेडीयू महासचिव रंजीत झा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि वे जो कहते हैं, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा भी करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि मधुबनी पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बस अड्डे की घोषणा की थी और अब उन्होंने उसे ज़मीन पर उतार कर यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में संकल्पों को योजनाओं और योजनाओं को परिणति तक पहुँचाने वाला नेतृत्व यदि कोई है, तो वह नीतीश कुमार हैं।

रंजीत झा ने यह भी कहा कि मधुबनी जिले को मिली ये योजनाएं—₹426 करोड़ की लागत से जीवछ कमला और पुरानी कमला नदी का पुनर्जीवन, ₹178 करोड़ की लागत से जयनगर शहीद चौक पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण, ₹31.13 करोड़ की लागत से फुलहर स्थित मां सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल का पर्यटन विकास—मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और क्षेत्रीय संतुलन की नीति का परिणाम हैं।झा ने इस बात को रेखांकित किया कि इन योजनाओं की स्वीकृति और गति सुनिश्चित कराने में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय झा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि संजय झा ने निरंतर मधुबनी के हितों की बात सरकार के उच्च स्तर तक पहुँचाई और हर योजना के पीछे उनके प्रयासों की एक मजबूत बुनियाद है। उन्होंने संजय झा को मिथिला की अस्मिता का सशक्त प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जिस तत्परता, विनम्रता और गंभीरता से जनता के बीच कार्य करते हैं, वह उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाता है।

रंजीत कुमार झा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और सांसद संजय झा के नेतृत्व में मधुबनी आने वाले वर्षों में पूर्वोत्तर बिहार का एक प्रमुख विकास केंद्र बनेगा और जनता को इस नई सोच और नई दिशा का व्यापक लाभ मिलेगा।