ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराया, कटाव से दहशत...

बिहार: नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराया, कटाव से दहशत में ग्रामीण

29-Jun-2022 10:36 AM

KATIHAR: सीमांचल में लगातार हो रहे बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाके में बाढ़ के आसार हैं. बताजा जा रहा है कि कटिहार के अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमिक मध्य विद्यालय झब्बू टोला कटने के कगार पर है. 


मिली जानकारी के अनुसार, गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से कटिहार में बाढ़ के आसार हैं. आशंका जताई जा रही है कि अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमिक मध्य विद्यालय बाढ़ के चपेट में आ सकता है. विद्यालय के बिल्डिंग का एक हिस्सा कुछ दिन पहले ही कट कर गंगा नदी में समा चुका है. ऐसे में गंगा नदी का पानी बढ़ जाने के कारण बचा हुवा हिस्सा भी कटने के कगार पर है. 


ग्रामीणों की माने तो, गंगा आसपास के इलाके में कटाव लगातार जारी है. लेकिन, प्रसाशन की ओर से इसे रोकने के लिए अभी तक कटाव निरोधी कार्य नहीं किया गया है. इससे यहां के ग्रामीण में काफी गुस्सा एवं आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है अगर यह स्कूल एवं मदरसा कट जाएगा तो हमारे बच्चे कहां पर पढ़ने जाएंगे.


बताया जा रहा है कि इस इलाके में आसपास दूसरा कोई विद्यालय नहीं है. अन्य विद्यालय गांव से काफी दूर है. यहां विद्यालय से सटा हुआ मस्जिद एवं मदरसा भी है. आशंका है कि यदि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से विद्यालय कट जायेगा तो मस्जिद एवं मदरसा को भी कटाव से बचाना मुश्किल होगा.