ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में महानंदा नदी उफान पर, कटिहार से कई गांवों का टुटा संपर्क...

बिहार में महानंदा नदी उफान पर, कटिहार से कई गांवों का टुटा संपर्क

01-Jul-2022 10:06 AM

KATIHAR: बिहार के कटिहार में नदियां उफान पर हैं. कदवा प्रखंड अंतर्गत महानंदा नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है. नदी के आसपास के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जिससे लोगों में बाढ़ को लेकर भय बना हुआ है. कदवा प्रखंड के कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है. ऐसे में इलाके के लोगों को आने-जाने के लिए एक मात्र साधन नाव रह गया है.


बताया जा रहा है कि पानी के तेज दवाब की वजह से कुम्हारी से चौकी जाने के रास्ते धपरशीया पंचायत के नरगद्दा गांव के समीप डायवर्शन करीब 10 फीट तक टूट गया है. कटाव की खबर मिलते ही खुद जिलाधिकारी उदयन मिश्रा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने पहुंचें. उन्होंने ने अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ठेकेदार और इंजीनियर को तीन दिन का उन्होंने समय दिया.


डीएम उदयन मिश्रा ने कहा कि ध्वस्त डायवर्सन के कारण दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है. तत्काल आवागमन के लिए सरकारी नाव और निजी नाव उपलब्ध करा दिया गया है. ध्वस्त डायवर्सन काफी खतरनाक है. इसको देखते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों से डायवर्सन से दूर रहने की अपील की है. फिलहाल डायवर्सन के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है. हालांकि बाढ़ का पानी सिर्फ निचले इलाकों में प्रवेश जार गया है. जिससे लोगों को काफी नुकसान नहीं हुआ है.