ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, आसमान से बरसी आफत

बिहार में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, आसमान से बरसी आफत

09-Jul-2020 10:07 PM

PATNA :  बिहार में बुधवार को एक बार फिर प्रकृति का कहर टूटा है. राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. वज्रपात की चपेट में आने से सबसे अधिक भोजपुर और मुंगेर में 2-2 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.


वज्रपात के कारण भोजपुर में 2, मुंगेर में 2, सुपौल में एक, कैमूर में एक और बांका में एक व्यक्ति की मौत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का पालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. सीएम ने तुरंत मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. बता दें कि बिहार में पिछले 12 दिनों में वज्रपात से 175 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं.