दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2020 07:24 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की महामारी के बीच आकाश से बरस रही आफत भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. बिहार में मानसून पूरी तरह अपने चरम पर है. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से लगातार कई लोगों की जान जा चुकी है. मबगलवार को हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग झुलस गए.
मंगलवार को राज्य में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा बांका में 4 और नालंदा में 3 लोगों की मौत हुई. जबकि जमुई में 2 और नवादा में एक व्यक्ति की मौत हुई. इसके अलावा नालंदा जिले में 3 और लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है.
नालंदा जिले के बिंद थाना इलाके के गोविंदपुर गांव में मंगलवार को वज्रपात से तीन युवकों की मौत हुई है. मरने वालों में गंगाविशुन बिंद के बेटे राजीव बिंद, संजय बिंद के बेटे घनश्याम कुमार और रामविलास राम के बेटे ब्रजकिशोर कुमार शामिल हैं. जबकि जख्मी अरविंद कुमार, ओमकार राम और जितेंद्र कुमार है. जख्मी युवकों को पहले बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
नवादा जिले के रहीमपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई. जबकि चार युवक घायल हो गए. मृतक राहुल कुमार रहीमपुर गांव के ही लखन यादव का बेटा था. ओंकार कुमार, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,कपिल यादव जख्मी बताये जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर बेगूसराय जिले में चकहमीद पंचायत के वार्ड आठ बहोरचक गांव में वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.