ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बिहार में वज्रपात से 11 लोगों की गई जान, अगले 48 में भारी बारिश का अलर्ट

16-Jun-2021 07:06 AM

PATNA : प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य में मंगलवार को वज्रपात की वजह से कुल 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश पूरे राज्य में हो रही है। अगले 48 घंटे तक सूबे में भारी बारिश व वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए उत्तर बिहार के जिलों और गंगा से सटे इलाके में भारी बारिश की आशंका जताई है।


मौसम विभाग के मुताबिक कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश होने की आशंका है। भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि की आशंका जताई गई है। मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में मंगलवार को वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई। पटना के मोकामा में तीन, सीवान के गोरेयाकोठी में दो लोगों की मौत हो गई। भोजपुर के चरपोखरी में बच्चे की जान ठनका गिरने से चली गई। वैशाली में बिदुपुर के गोखुला गांव में बच्चा ठनका की चपेट में आ गया। लालगंज के अर्धनारीश्वर मंदिर के गुंबद पर ठनका गिर गया, जिसमें गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। खगड़िया के बेलदौर में भी युवक की मौत हो गई।  दरभंगा में एक और समस्तीपुर में दो की मौत वज्रपात से हो गई। 


मोकामा के मेकरा बुजुर्ग के रहने वाले बच्चू राय का बेटा रामकृपाल कुमार टाल इलाके में मवेशी चराने गया था। मौके पर मौजूद चरवाहों ने बताया कि बारिश होने की संभावना को देखते हुए सभी मवेशी लेकर घर लौटने लगे। अचानक तेज बारिश होने लगी और ठनका गिर गया। उनका शरीर के पिछले हिस्से पर गिरा और वह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मेकरा महादेव स्थान निवासी ब्रह्मदेव राय के बेटे भूषण कुमार अपने घर से गंगा दियारे की ओर जा रहा था। तभी गंगा किनारे ठनका की चपेट में आ गया और जख्मी हो गया। स्थानीय लोग उसे लेकर अनुमंडल अस्पताल बाढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गयी।