दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Jul-2020 08:04 AM
PATNA : बिहार में शुक्रवार को एक बार फिर से प्रकृति का कहर टूटा है. एक बार फिर बिहार में आसमान से आफत की बारिश हुई है. शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई.
सबसे ज्यादा अररिया जिले में 5 लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई. वहीं किशनगंज में 3, औरंगाबाद, पूर्णिया-कटिहार में दो-दो और सासाराम-बांका में भी एक-एक शख्स की मौत हो गई है.
अररिया में धान रोपने के दौरान तीन लोग इसकी चपेट में आ गए, जिसमें मौके पर ही पलासी मिवासी गयानंद यादव (55 साल), भरगामा के बिंदी , बौंसी थाना इलाके के मुमताज अंसारी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं खेलने के दौरान रानिगंज के परिहारी में 5 साल की कल्पना कुमारी और भैंस चराने के दौरान 14 साल के बाबुल कुमार वज्रपात की चपेट आ गए, जिसमें मौके पर ही इनकी मौत हो गई.
वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का पालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं.