दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jun-2020 07:48 PM
PATNA : बिहार में मॉनसून विशेष रूप से मेहरबान है. बिहार में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय है जिससे अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. खास तौर से उत्तर पूर्वी और उत्तर मध्य क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात की की संभावना जताई गई है. पटना में पिछले दो दिनों में हुई 109.2 एमएम बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आई है.
राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार होते हुए छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है. साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली निम्न हवा के दबाव की वजह से बिहार और झारखंड में तेज बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही बिहार के 900 मीटर ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवाएं उत्तर से पश्चिम की तरफ चल रही हैं जिससे आंधी-तूफान की भी संभावना है.
मौसम विभाग की ओर से बिहार में 26 जून तक ब्लू अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो बिहार के सभी जिलों में 24 और 25 जून को तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है. पटना में पिछले दो दिनों में हुई 109.2 एमएम बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आई है. वहीं, रात का पारा लगातार चढ़ रहा है. रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है.