दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
22-Jun-2021 09:58 PM
PATNA : बिहार में तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नीतीश सरकार ने शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के तबादले की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए पोर्टल तैयार कर लिया गया है. मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयार पोर्टल का फाइनल ट्रायल भी देखा.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया कब से आरंभ हो, इसको लेकर तैयारी चल रही है. शिक्षा विभाग के पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और साफ्टवेयर के माध्यम से इच्छुक शिक्षकों के तबादले सुनिश्चित होंगे. सरकार ने बताया कि पहले पुस्तकालयाध्यक्षों, महिला और दिव्यांग शिक्षकों का तबादला किया जायेगा.
गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि तीन साल से कम की सेवा देने वाले पुस्तकालयाध्यक्ष, महिला शिक्षक और दिव्यांग शिक्षक ऐच्छिक तबादले के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. इनका तबादला फिलहाल नहीं किया जायेगा. सरकार ने ये भी कहा है कि जिन महिला या दिव्यांग शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के प्रमाण-पत्रों की जांच नहीं हुई है, सरकार उनका भी ट्रांसफर नहीं करेगी. जिनके प्रमाण-पत्र जांच में सही पाए गए हों, वे ही आवेदन करने के पात्र होंगे और उनका ही तबादला किया जायेगा.
इसी प्रकार आनुशासनिक कार्रवाई के अधीन या निलंबित पुस्तकालयाध्यक्ष, महिला और दिव्यांग शिक्षक भी आवेदन नहीं कर पाएंगे. वैसे महिला एवं दिव्यांग शिक्षक भी तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, जो प्रशिक्षित नहीं हैं.