ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में टला बड़ा रेल हादसा: कपलिंग टूटने की वजह से अलग हुईं...

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा: कपलिंग टूटने की वजह से अलग हुईं ट्रेन की बोगियां

20-Jun-2023 08:02 PM

By First Bihar

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है जहां कपलिंग टूटने की वजह से अचानक लोहित एक्सप्रेस की बोगियां अलग हो गई। इस दौरान रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। हालाकि इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 


घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गयी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों और कर्मियों के होश उड़ गये। आनन-फानन में अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद कपलिंग को जोड़ने की कार्रवाई की गई। तब ट्रेन को गन्तव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। 


फिलहाल रेलवे के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं। उनसे बात करने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। घटना कटिहार रेल मंडल के दालकोला और सुरजापुर स्टेशन के बीच लहासराय की है। जहां लोहित एक्सप्रेस ट्रेन जो कि जम्मूतवी से गुवाहाटी की ओर जा रही थी उस ट्रेन का बोगी अचानक अलग हो गया था। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया।