ब्रेकिंग न्यूज़

आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल

Home / news / बिहार पुलिस के सिपाहियों के लिए बुरी खबर, अब डायरेक्ट नहीं बन सकेंगे...

बिहार पुलिस के सिपाहियों के लिए बुरी खबर, अब डायरेक्ट नहीं बन सकेंगे ASI, सरकार करने जा रही नियमों में बदलाव

21-Oct-2021 12:08 PM

PATNA : बिहार सरकार सिपाहियों के प्रमोशन से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रही है. नये नियमों के अनुसार, अब सभी सिपाहियों को अनिवार्य रूप से पहले हवलदार और फिर जमादार बनना होगा. बिना हवलदार बने कोई भी सिपाही अब सीधे जमादार या ASI नहीं बन सकता है. इस प्रस्ताव पर जल्द ही नीतीश कैबिनेट फैसला लेगी. गृह विभाग ने इसपर सहमति दे दी है. कैबिनेट में सहमति के बाद इस नए नियम को लागू कर दिया जाएगा. 


दरअसल, सिपाहियों के प्रमोशन से जुड़ी नियमावली में इस बदलाव के होने के पीछे की वजह यह है कि पहले बिना मैट्रिक पास किये भी सिपाही बन जाते थे. लेकिन, 2004 से मैट्रिक और 2009 से इंटर पास ही सिपाही बन सकते हैं. अभी सिपाही बनने की न्यूनतम योग्यता इंटर पास है. 


अभी जो सिपाही नॉन मैट्रिक हैं, वे पहले हवलदार बनते थे और फिर सिविल जमादार बनते हैं. जबकि जो मैट्रिक पास हैं, वे हवलदार या सीधे जमादार बनते हैं. अधिकतर मैट्रिक पास सिपाही सीधे जमादार ही बनना चाहते थे. लेकिन, अब दो तरह की इस व्यवस्था को समाप्त कर सिर्फ एक सामान व्यवस्था लागू होने जा रही है.


इसके मद्देनजर अगर पहले की नियमावली लागू रहेगी, तो सभी सिपाही बिना हवलदार बने सीधे जमादार बन जायेंगे. इससे सिपाही का पूरा प्रमोशन पदानुक्रम बिगड़ जायेगा. इस वजह से प्रमोशन से जुड़ी नियमावली में बदलाव किया जा रहा है.