ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की मां की पुण्यतिथि आज, कल्याण बिगहा रवाना हुए मुख्यमंत्री

Nitish Kumar: नव वर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी मां स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा रवाना हुए, जहां वह अपनी मां परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Nitish Kumar
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nitish Kumar: नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह अपने पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद हैं। 


दरअसल, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि है। मां की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम हर साल अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाते हैं। आज भी सीएम सुबह सवेरे नालंदा के कल्याण बिगहा के लिए रवाना हो गए।


कल्याण बिगहा में सीएम उनकी मां की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रदंधांजलि देंगे। इसके बाद गांव के लोगों से मुलाकात करेंगे और वापस पटना लौट जाएंगे।


पटना में पार्टी और गठबंधन के वरिष्ठ नेता सीएम से मुलाकात करने पहुंचेंगे और उन्हें नव वर्ष की बधाई देंगे। इससे पहले सीएम ने आज नव नर्ष के अवसर पर देश और प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और शांति और सदभाव से नए साल का स्वागत करने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता