ब्रेकिंग
कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देशकोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश

Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

Bihar Road Project: मधुबनी में सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज, अधिकारियों ने फिजिकल वेरिफिकेशन कर मुआवजा प्रक्रिया की तैयारी शुरू की।

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Project: बिहार के मधुबनी में सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मधुबनी से आई पांच सदस्यीय टीम ने इलाके का फिजिकल वेरिफिकेशन किया और विभिन्न गांवों में जाकर जमीन की मात्रा और किस्म का आकलन किया।


टीम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और डीसीएलआर उपेंद्र ठाकुर, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, बेनीपट्टी के डीसीएलआर प्रशांत कुमार और अमीन परवेज आलम सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि सिक्स लेन सड़क के निर्माण के लिए जमीन की श्रेणी तय की जा रही है, ताकि आगे की अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की जा सके।


जानकारी के अनुसार, इस एक्सप्रेस-वे के लिए बेनीपट्टी प्रखंड में लगभग 28 किलोमीटर, सदर अनुमंडल में 36 किलोमीटर और फुलपरास अनुमंडल में 32 किलोमीटर क्षेत्र में जमीन अधिग्रहित की जानी है। कुल मिलाकर करीब 688 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। यह एक्सप्रेस-वे बेनीपट्टी प्रखंड के बररी, बेनीपट्टी और लदौत समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरेगा और सदर अनुमंडल के कलुआही प्रखंड से होते हुए फुलपरास में जुड़ेगा।


अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक अधिसूचना की तैयारी चल रही है और जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीन अधिग्रहण के बाद मालिकों को सर्किल ऑफिस के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा और मुआवजा नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। 


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। बेनीपट्टी क्षेत्र में पहले से भारतमाला परियोजना के तहत फोर लेन एनएच का निर्माण चल रहा है। सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे बनने के बाद इलाके की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता