ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bihar News: माल कमा कर 'जेल' जाने का कंपीटिशन...! आगे-आगे DAO तो पीछे से प्रभारी DAO भी हवालात पहुंच गए, कुर्सी पर जो बैठ रहा वही जेल जा रहा....

मुजफ्फरपुर में कृषि विभाग के दो अधिकारी डेढ़ महीने के अंदर रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए। जनवरी में जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार 19 हजार रुपये लेते पकड़े गए थे। अब प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते विशेष निगरानी इकाई..

Vigilance Action in Bihar, Muzaffarpur DAO Arrest, Himanshu Kumar Arrest, Sudhir Kumar DAO, Bihar SVU Action, Bihar Corruption News, Agriculture Department Scam, Special Vigilance Unit Bihar, Bribery
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Vigilance Action in Bihar: बिहार में भ्रष्ट अफसरों में जेल जाने की प्रतियोगिता चल रही है. आगे-आगे वरीय अधिकारी हवालात पहुंचे, पीछे से प्रभार संभालने वाले उनके जूनियर भी रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गए और अपने बड़े साहब के पास जेल में पहुंच गए. मामला कृषि विभाग से जुड़ा है जहां डेढ़ महीने पहले जिला कृषि पदाधिकारी रिश्वतखोरी के आरोप में जेल गए, इसके बाद प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी भी घूस लेते पकड़े गए और हवालात पहुंच गए हैं. साहब को निगरानी ब्यूरो ने पकड़ा तो उनसे एक कुर्सी नीचे वाले को विशेष निगरानी ने गिरफ्तार किया. 

प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार लेते अरेस्ट

मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और ड्राइवर रामबाबू राय को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. विशेष निगरानी इकाई ने बताया है कि प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी सभी खाद दुकानदारों से सीजन में 2.5 लाख रू रिश्वत मांग रहे थे. इसके बाद मुजफ्फरपुर के ही एक खाद दुकानदार संजीत कुमार ने एसवीयू में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसमें कहा गया कि प्रति दुकान 1 लाख रू से कम पर डीएओ तैयार नहीं हो रहे. पैसा नहीं देने पर लाइसेंस रद्द करने की धमकी दे रहे. इसके बाद जांच की गई. एसवीयू ने धावा दल का गठन किया. प्रभारी डीीओ हिमांशु कुमार अपने ड्राइवर के माध्यम से खाद दुकानदार से 50 हजार की घुस ले रहे थे. इसके बाद एसवीयू ने रिश्वत लेते दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 

जनवरी में जिला कृषि पदाधिकारी हुए थे गिरफ्तार

इसके पहले 3 जनवरी 2026 को मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को 19 हजार रू रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की थी. निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) सुधीर कुमार को उनके निजी आवास से 19,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. सुधीर कुमार तब परियोजना निदेशक (आत्मा) और सहायक निदेशक (शस्य), तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार में भी थे. गिरफ्तार करने के बाद डीएओ सुधरी कुमार को जेल भेज दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद इनके पटना आवास की तलाशी ली गई गई थी, जहां से नदकद व गहने मिले थे. साथ ही लॉकर का पता चला था. लॉकर खोलने पर लगभघ 1 करोड़ रू मूल्य के गहने बरामद हुए थे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें