ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

Bihar Police: एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात के पास से मिला हथियारों का जखीरा, PHQ ने बताया कितना खतरनाक था यह अपराधी

Bihar Police: बेगूसराय में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार एनकाउंटर में मारा गया। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए।

Bihar Police
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Police: बिहार के बेगूसराय में बुधवार को STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की थी। तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में कुख्यात और मोस्ट वांटेड नक्सली दयानंद मालाकार को पुलिस ने मार गिराया था। एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात के पास से पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला है।


जानकारी के मुताबिक, दयानंद मालाकार लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में था और उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक व नक्सली मामले दर्ज थे। खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने नोनपुर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के दौरान दयानंद मालाकार मौके पर ही ढेर हो गया।


पुलिस मुख्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि मारे गए नक्सली पर बेगूसराय, खगड़िया एवं उत्तर बिहार के अन्य जिलों के विभिन्न थानों में 20 से अधिक गम्भीर हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई नक्सल कांड दर्ज है, इनके विरूद्ध बेगुसराय जिला पुलिस द्वारा पचास हजार का इनामी घोषित था।


गुप्त सूचना मिली की कुख्यात नक्सली दयानन्द मालाकार बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु हरवे हथियार के साथ एकत्रित हुआ है। यह भी सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नक्सली लेवी का पैसा वसूलने एवं अन्य कोई जघन्य कांड करने के फिराक में है।


उक्त स्थल की पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी की गयी पुलिस को देखते ही उनके द्वारा पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई में दयानन्द मालाकार को गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस ने कहा है कि इसके गैंग के दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना के संबंध में बेगुसराय जिला के तेघरा थाना के द्वारा विधिवत् कार्रवाई की जा रही है।


मारे गए नक्सली के पास से पुलिस ने 5.56 इंसास राईफल- 01, देशी कारबाईन – 01, देशी पिस्टल- 01, विभिन्न बोर का जिन्दा कारतूस – 25, देशी कारबाईन का अतिरिक्त मैगजीन – 01 और 15 खोखा बरामद किया है। उक्त कुख्यात नक्सली वर्ष 1999 से लगातार रंगदारी एवं हत्या जैसे गंभीर नक्सल एवं आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। 


उक्त नक्सली वर्ष 2003 में बेगुसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र के निवासी शिवजी महतो की हत्या की घटना एवं वर्ष 2006 में बरौनी थाना अन्तर्गत रेलवे पटरी को क्षतिग्रस्त करने की घटना एवं अन्य कई गंभीर नक्सल एवं आपराधिक घटनाओं में शामिल था। नक्सली ईंट भट्ठा एवं निर्माण कार्य में लगी हुई कम्पनियों जैसे सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण इत्यादि से संबंधित ठेकेदारों को डरा धमका कर पार्टी के नाम पर उनके लेवी वसूलते थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता