ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

Pakistan drone: नए साल के पहले दिन पुंछ में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

Pakistan drone: नए साल के मौके पर पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, भारतीय सेना ने बड़े सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की, सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन अलर्ट पर।

Pakistan drone
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pakistan drone: एक तरफ दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नए साल के मौके पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, जिसके बाद भारतीय सेना हरकत में आ गई और ड्रोन की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


पाकिस्तानी ड्रोन लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में भारतीय सीमा में घुसा और पांच मिनट से अधिक समय तक सीमा के अंदर रहा। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और ड्रोन के उड़ान ट्रैक की जांच की जा रही है।


सुरक्षा को देखते हुए जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने कुछ हिस्सों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और अशांति फैलने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।


यह LoC के पास पिछले 24 घंटों में दूसरी बार ड्रोन की हरकत है। इससे पहले सांबा जिले के फूलपुर इलाके में भी एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया था, जो कुछ समय तक भारतीय सीमा में रहा लेकिन वापस चला गया।


मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया था। उस समय भी भारतीय सेना ने सीमा में घुसे सभी ड्रोन को मार गिराया था। इस बार भी सेना ने ड्रोन की गतिविधियों को देखते हुए तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता