ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार

बिहार में सबसे ठंडा रहा गया, 10 डिग्री से भी नीचे लुढ़का पारा, गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन

26-Nov-2021 08:34 AM

PATNA : अगर आप गया में हैं तो मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. गया जिले का मौसम सर्द होता जा रहा है. यहां दिनोंदिन न्यूनतम तापमान अपने निचले स्तर पर पहुंच रहा है. पिछले 24 घंटे में यहां तापमान 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.


अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ. वहीं इस बीच पछुआ हवा भी परेशान करने लगी है. गुरुवार की सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. जबकि दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी महसूस होती है. और शाम ढलते ही ठंड बढ़ने  लगती है. बीती रात पारा सबसे न्यूनतम स्तर पर जा रहा है. 


मौसम के अनुसार  में पछुआ हवा चलने के कारण दक्षिण बिहार के सर्वाधिक मौसम बदलाव वाले गया जिले में अभी हल्की पछुआ हवा बह रही है. अल सुबह कुहासा और धुंध भी देखी जा रही है. मौसम विज्ञानी डा. जाकिर हुसैन ने कहा कि ठंड का असर धीरे-धीरे देखने को मिलेगा. अभी न्यूनतम तापमान 10 और 11 डिग्री के आसपास रहेगा. दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहेगा.