ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बिहार में रिटायर्ड पुलिसवालों को फिर से मिलेगी नौकरी, एक SP और 7 DSP समेत 69 लोगों को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में रिटायर्ड पुलिसवालों को फिर से मिलेगी नौकरी, एक SP और 7 DSP समेत 69 लोगों को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

30-Aug-2021 04:24 PM

PATNA : बिहार पुलिस में आपराधिक मामलों की जांच की निगरानी को लेकर एक नई टीम का गठन होने जा रहा है. बड़े आपराधिक मामलों की जांच में सहयोग के लिए बनाये जाने वाली इस टीम में  पुलिस मुख्यालय रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की भर्ती करेगी. ये टीम आपराधिक मामलों के इंवेस्‍टीगेशन और अपराधियों को जल्‍द सजा दिलाने की निगरानी करेगी.


गौरतलब हो कि जून महीने में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में बिहार पुलिस में इन्वेस्टीगेशन मॉनिटरिंग सेल के गठन को लेकर स्वीकृति दी गई थी. राज्य मुख्यालय स्तर पर एक एसपी, 7 डीएसपी, 13 इंस्पेक्टर, 8 एएसआई और 11 सिपाही के पद सृजित करने की स्वीकृति दी गई. इनके अलावा 21 कम्प्यूटर ऑपरेटर और आठ चालक सिपाही का भी पद सृजित करने की भी घोषणा की गई. अब इन्वेस्टीगेशन मॉनिटरिंग सेल यानी कि आईएमसी में इन सभी पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है.


गृह विभाग ने समीक्षा बैठक में इस बाबत निर्देश दिया है. अपर मुख्य सचिव की ओर से दिए आदेश में कहा गया है कि इन्वेस्टिगेशन सेल के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी का पुनर्नियोजन किया जाए. पदाधिकारियों, सहायकों और अन्य कर्मियों की सीधी नियुक्ति या पदस्थापन होने तक रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों और सहायकों के पुनर्नियोजन की विवरणी तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेजने का निर्देश दिया गया है.


बताया जा रहा है कि टीम के गठन के साथ ही अनुसंधान निगरानी कोषांग की जवाबदेही भी तय कर दी गई है. अनुसंधान निगरानी कोषांग के तहत पटना रेंज को एक डीएसपी मिला है. इसके अलावा प्रत्येक दो रेंज पर एक डीएसपी को जवाबदेही दी गई है. सभी डीएसपी के काम की निगरानी सीनियर एसपी रैंक के अधिकारी करेंगे.


बताया जा रहा है कि बिहार में आपराधिक मामलों की जांच को लेकर इस टीम का गठन किया जा रहा है, जो आपराधिक मामलों के इंवेस्‍टीगेशन और अपराधियों को जल्‍द सजा दिलाने की निगरानी करेगी. इसका नेतृत्व एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक यह सेल जिलों में अपराध नियंत्रण के उपाय और पेंडिंग मामलों की जांच की गति की मॉनीटरिंग करेगा.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस टीम का मकसद जिला और थाना स्तर पुराने और लंबित मामलों का निबटारा तेज करना है. अपराध नियंत्रण के लिए यह जरूरी है कि पेंडिंग मामलों का जल्द अनुसंधान कर अपराधी को सजा दिलाई जाए ताकि अपराधियों के साथ समाज में भी एक संदेश जाए.