ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
19-Apr-2021 04:52 PM
PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए आ गया है शानदार मौका. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पदों के लिए नोटफिकेशन जारी किया है. जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए अफसर बनने का ये एक सुनहरा अवसर है.
बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पदों को भरने के लिए 17 अप्रैल से शुरू होकर15 मई तक आवेदन मांगा है. विभाग ने 138 खाली पदों के लिए वैकेंसी जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते है.
पद का नाम : असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों को इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, मैथेमेटिक्स, स्टेटिक्स में स्नातक या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए, सीएस, या एमबीए की डिग्री हासिल की हो।
आयु सीमा : 01.08.2020 के आधार पर आयु की गणना की जा रही जिसमें उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग और महिला वर्ग के उम्मीदवार 40 वर्ष तक आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन शुल्क : General, OBC, EWS और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपये तक के आवेदन शुल्क लगेंगे। वहीं बिहार के एससी/एसटी और विकलांगों को 150 रूपए तक के आवेदन शुल्क देने होंगे।