ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / कोरोना को लेकर बिहार में मुस्लिम संगठनों की अपील, मुसलमान भाई घर में...

कोरोना को लेकर बिहार में मुस्लिम संगठनों की अपील, मुसलमान भाई घर में ही नमाज पढ़ें, गले मिलने से बचे

24-Mar-2020 01:46 PM

PATNA: कोरोना वायरस को लेकर बिहार के मुस्लिम संगठनों ने मुसलमान भाईयों से अपील की है कि वह स्थिति की नजाकत को देखते हुए घरों पर ही नमाज पढ़ें.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारत-ए- शरिया, फुलवारीशरीफ शरिया, काउंसिल, जमाएत-ए- इस्लामी हिंद व बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सभी से यह अपील की है. इसमें कहा गया है कि जुमे की नमाज कम तादाद में पढ़ने जाएं. इसको लेकर इमारत-ए- शरिया, फुलवारीशरीफ में इसको लेकर काजी और मुफ्तियों के साथ बैठक हुई. मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के सचिव खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि मस्जिद में नमाज छोटा और केवल फर्ज नमाज हो. 


गला मिलने से परहेज करें

यही नहीं कहा गया है कि घर से वजू बनाकर जाएं. इस दौरान हाथ मिलाने और गला मिलने से परहेज करें. जो भी मस्जिद है उसकी साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दें. इस दौरान लॉक डाउन का नियम भी पालन किया जाए. बता दें कि सोमवार को लॉक डाउन के पहले दिन बिहार में जमकर धज्जियां लोगों ने  उड़ाई थी.