गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम
08-May-2020 02:22 PM
PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 7 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 563 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 7 नए मामले सामने आये हैं. दरभंगा से 3, सहरसा से 2, सुपौल और कटिहार से एक-एक मामले सामने आये हैं. कटिहार के गेड़ाबाड़ी, सुपौल के भलुआबजार, सहरसा के सौरबाजार और दरभंगा के बिरौल से ये मामले सामने आये हैं.
शुक्रवार को जारी पहले अपडेट के मुताबिक समस्तीपुर जिले से 6 नए मरीज मिले थे. ये मरीज हसनपुर और रोसरा के रहने वाले हैं.
बिहार के अबतक 33 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. राज्य में 246 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इसके आलावा 5 कोरोना मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, सासाराम, मोतिहारी और सीतामढ़ी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.
बिहार में पिछले 7 दिनों में 131 नए मामले सामने आये हैं. जबकि इसी एक सप्ताह में 162 लोग स्वस्थ हुए हैं. जबकि इसी हफ्ते राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक लाखों परिवारों के लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोगों का सर्वे हो चुका है.

