Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक
17-Oct-2020 02:20 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1173 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 203060 हो गई है. बिहार में फिलहाल 11,822 कोरोना के एक्टिव मरीज है.
राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 250 नए मामले सामने आये हैं. शनिवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1173 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 203060 हो गया है.
बीते दिन शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 9 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 981 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1454 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 1,90,256 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 94.24 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है.
