ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में मिला सिर्फ एक ही तब्लीगी, DGP बोले- कई लोगों का नंबर...

बिहार में मिला सिर्फ एक ही तब्लीगी, DGP बोले- कई लोगों का नंबर गलत दिया हुआ है

03-Apr-2020 01:30 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तब्लीगी जमात के लोगों के बारे में डीजीपी गुप्तेसजवर पांडेय ने जानकारी साझा किया है. बिहार में 86 लोगों की लिस्ट के बारे में उन्होंने कई महत्पूर्ण जानकारी मीडिया के साथ साझा की है. डीजीपी ने बताया कि 86 लोगों की पूरी लिस्ट में से 53 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है. उसमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति बिहार में है. जिसे क्वारंटाइन में रखा गया है. 52 लोग बिहार से बाहर हैं. ज्यादातर लोग दिल्ली में हैं और वो क्वारंटाइन हैं. लिस्ट में शामिल 9 लोगों का बिहार से कोई लेना देना नहीं है. वो बिहार आये ही नहीं हैं. 10 लोगों का नंबर सही नहीं होने के कारण अब तक उनको ट्रेस नहीं किया जा चुका है. 2 आदमी का नंबर ही नहीं है. आधा दर्जन लोगों का नंबर ही गलत दिया हुआ है. 


डीजीपी ने बताया कि 57 विदेशियों में से 35 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है. उसमें से 10 लोग ही बिहार में है. 9 लोगों को अररिया और एक व्यक्ति को समस्तीपुर में क्वारंटाइन में रखा गया है. इस लिस्ट में 22 ऐसे लोग हैं, जो या तो बिहार आये ही नहीं या फिर बिहार आकर चले गए हैं. ऐसे लोग ट्रेस नहीं हो पाए हैं. उनकी तलाश की जा रही है. दो बंगालियों की भी लिस्ट दी गई थी. जिसमें से एक व्यक्ति देवघर में लॉकेट किया गया है. क व्यक्ति को दरभंगा डीएमसीएच में क्वारंटाइन किया गया है. 


पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने आगे बताया कि कुछ लोग नेपाल से भी आये थे. जिनको क्वारंटाइन में रखा गया है. इसके अलावा एक और लिस्ट बिहार सरकार को सौंपी गई है. जिसमें वैसे लोग शामिल हैं. जो मरकज के आसपास रहे हैं या जो मरकज में भाग लिए हैं. बिहार में 394 लोगों की लिस्ट दी गई है. जो 6 दिन मरकज के आसपास रहे थे. जिसमें बिहार के सिर्फ 345 लोग ही शामिल हैं. कुछ लोग झारखंड और अन्य जगहों के हैं. सरकार लिस्ट में शामिल लोगों की तलाश कर रही है. इस लिस्ट में सिर्फ नंबर दिया गया है. किसी का नाम नहीं दिया गया है.