ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सऊदी अरब से आया था...

बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सऊदी अरब से आया था 35 साल का युवक

31-Mar-2020 12:28 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां बिहार में कोरोना का एक और मरीज पॉजिटिव मिला है. बिहार में मरीजों की संख्या में एक और इजाफा होते हुए आंकड़ा अब 16 हो गया है. पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के कारण भारत में भी लॉकडाउन की स्थिति है. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये पूरे देश को 14 अप्रैल तक 'लाॅक डाउन' कर दिया गया है. बिहार में भी इसका काफी असर दिख रहा है. सोमवार को बिहार में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था, लेकिन मंगलवार दोपहर तक ही एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 


बिहार में भी अबतक कोरोना वायरस के 12 मरीज हैं और एक की मौत हो चुकी है. जबकि तीन मरीज ठीक हो गए हैं. मरीजों का पटना एम्स में इलाज चल रहा है. जो नया मरीज सामने आया है, वह गोपलगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. वह हाल ही में सऊदी अरब  से गोपालगंज लौटा था. 



आरएमआरआई के नोडल अफसर अभिषेक सेन ने इस बात की पुष्टि की. आरएमआरआई के डायरेक्टर डॉ प्रदीप दास ने बताया कि आरएमआरआई में कोरोना के 44 सैंपल जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.  इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को उनके गांव तक पहुंचाने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है. कोविड -19 के एक पॉजिटिव एक महिला को कल देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. रोगी को 20 मार्च को सामान्यीकृत अस्वस्थता, उत्पादक खांसी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत के साथ एम्स में भर्ती कराया गया था.