ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में ट्रांसफर के लिए Kiss की डिमांड.. चिकित्सा प्रभारी ने ANM से...

बिहार में ट्रांसफर के लिए Kiss की डिमांड.. चिकित्सा प्रभारी ने ANM से मांग लिया चुम्मा! पीएचसी में मचा बवाल

05-Mar-2022 10:13 AM

KATIHAR : एक ओर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय विधानसभा में यह दावा करते हैं कि अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त है. स्वास्थ्यकर्मियों को किसी तरह की परेशानी नहीं है. वहीं दूसरी तरफ कटिहार के समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. यहां की एएनएम ने चिकित्सा पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं. 


अब कटिहार में इस किस कांड पर कोहराम मचा हुआ है. चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ कर्मी (एनएम) से मांगा चुम्मा (KISS) मांग लिया तो बवाल हो गया. इसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है. एएनएम स्वास्थ्य कर्मी पिछले कई दिनों से चिकित्सा पदाधिकारी पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं. महिला चिकित्साकर्मी ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफर के लिए गलत मांग कर रहे हैं.


दरअसल, समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े इस मामले के बारे में स्वास्थ्य विभाग की महिला चिकित्साकर्मी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सा पदाधिकारी पिछले कई दिनों से लगातार उसके साथ अपशब्द के साथ अनैतिक बर्ताव कर रहे हैं. अब तो फोन पर ही उनसे चुम्मा मांगने लगे हैं. 


अब इस मामले पर सफाई देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने नतनी साथ खेलने के दौरान फोन पर यह शब्द कहां है. पूरा मामला महिला स्वास्थ्य कर्मी के स्थानांतरण से जुड़ा हुआ है. जिस कारण से उन पर इस तरह का गलत आरोप लगाया जा रहा है. अब पूरे मामले पर सच क्या है और क्या है झूठ यह तो जांच के बाद ही साफ हो सकता है. फिलहाल इस मामले को लेकर समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र पर बवाल मचा हुआ है.