दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Jul-2020 07:45 AM
PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में मास्क नहीं पहने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. अगर कोई सार्वजनिक स्थल पर कोई मास्क नहीं पहचना है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यहीं नहीं अगर मास्क के बिना कोई मॉल या दुकान में दिखा तो उससे बंद कर दिया जाएगा.
डीएम को मिला अधिकार
इसको लेकर लेकर सभी डीएम को बिहार सरकार ने अधिकार दिया है. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के सभी प्रावधान पूरे बिहार में 31 जुलाई तक लागू रहेंगे.
मास्क लगाना अनिवार्य
आमिर सुबहानी ने कहा कि सभी शॉपिंग मॉल, दुकानों, सार्वजनिक वाहनों में परिचालन कर्मियों, चालकों और ग्राहकों-सवारियों द्वारा मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है. बिना मास्क वाले गाड़ी में चढ़ने से रोका जाएगा. जो इस आदेश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ डीएम कार्रवाई करेंगे. बता दें कि बिहार में 8 जून से कई कई गतिविधियां शुरू हो गई है. लेकिन इस दौरान लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं. जिससे संक्रमण बढ़ता जा रहा है.