ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / news / बिहार में महिला को FIR देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा थाने, जानिए...

बिहार में महिला को FIR देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा थाने, जानिए कैसे दर्ज होगी शिकायत

09-Jun-2023 04:03 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में इन दिनों साइबर अपराध बढ़ गया है. लगातार हो रहे साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए साइबर पुलिस हाई अलर्ट मोड़ पर काम कर रही है. अब इस मामले में जांच में तेजी लाने के लिए 40 पुलिस जिलों के साथ 4 रेल क्षेत्र में भी साइबर थाने खोल गए हैं. इस दौरान आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में अब महिलाओं को थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बल्कि खुस पुलिस घर जाएगी और शिकायत लेगी.


उन्होंने बताया कि राज्य में 44 साइबर थानों ने काम करना शुरू कर दिया है. अब किसी महिला को थाने पर बुलाकर FIR दर्ज नहीं की जाएगी. ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, इंटरनेट से जुड़ी किसी भी मामले में शिकायतें साइबर थानों में दर्ज करा सकते हैं. और सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण भी किया जाएगा. 


साथ ही ADG ने बताया कि साइबर अपराध के ऑपरेशन में शामिल 30 हजार मोबाइल सिम कार्ड को चिन्हित किया गया है. इसमें 10 हजार सिम को बंद करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है. जिससे साइबर क्राइम में एक्टिव तमाम गैंग को खत्म करने में मदद मिलेगी.