ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

बिहार में लॉकडाउन की परवाह किए बिना दुल्हे मियां निकले बारात लेकर, बुरे फंसे सभी बाराती

बिहार में लॉकडाउन की परवाह किए बिना दुल्हे मियां निकले बारात लेकर, बुरे फंसे सभी बाराती

23-Mar-2020 06:44 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL: लगभग पूरा देश कोरोना वायरस के खौफ के साये में अपने-अपने घऱों में लॉकडाउन हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से बिहार समेत देश के 19 राज्यों को पूरी तरह लॉक डाउन कर दिया गया है। ट्रेनों के पहियों की रफ्तार भी थम गयी है। लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद एक दुल्हे मियां बारात लेकर पहुंच गये अपने होने वाले ससुराल।


ये खबर आपको पढ़ने में मजेदार जरूर लग सकती है कि दुल्हे ने लॉक डाउन की परवाह किए बिना बारात लेकर पहुंच गये शादी रचाने। सहरसा से निकल कर दुल्हे मियां बारात लेकर सुपौल तक पहुंच गये। सहरसा के बनगांव के मोहम्मद तबरेज 65 बारातियों की फौज लेकर पांच-पांच थाना क्षेत्रों के पार करते हुए सुपौल के छातापुर तक पहुंच गये। लेकिन बड़ी लापरवाही भी है।


अब अगर बात कर लें लॉकडाउन की तो इस दौरान पूरे बिहार में किसी को घर से निकलने तक की इजाजत नहीं है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश में या कहे कि पूरे विश्व में पीड़ित देशों में लॉकडाउन को लागू किया गया है।  बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का एलान करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे इसका कड़ाई से पालन करें। ये जरूरी भी है तभी तो तेजी से पांव पसारते कोरोना को मात दी जा सकती है।


अब फिर चलते हैं दुल्हे राजा और उनके बारात के पास। दुल्हे मियां की बारात कई गाड़ियों में लगभग 65 लोगों को लेकर पांच-पांच थानों जिसमें सहरसा जिले के दो थाने और सुपौल जिले के तीन थानों को क्रास कर गये। खैर इसमें दुल्हे मियां की क्या गलती उन्हें दुल्हन को ब्याह कर लाने की जल्दी पड़ी थी। लेकिन सवाल यहां ये पैदा हो रहा है कि आखिरकार इन पांच थानों की पुलिस क्या कर रही थी। कहीं भी बारात को नहीं रोका गया ।ये जारी लॉकडाउन का मजाक नहीं तो और क्या है?


पूछे जाने पर दुल्हे मियां लॉकडाउन के बारे में पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर करते हैं। उन्होनें ये जरूर कहा कि जनता कर्फ्यू के दौरान वे घर से नहीं निकले थे लेकिन आज के बारे में कोई जानकारी उन्हें नहीं थी। अब महाआपदा की इस घड़ी में अगर लोग जागरूक होते और पुलिस थोड़ा सतर्क होती तो शायद ये भीड़ नहीं जमा होती और कोरोना के खिलाफ लड़ाई थोड़ी और मजबूती से लड़ी जा सकती थी।